Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: मामूली विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

फतेहपुर: मामूली विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

Published on

फतेहपुर:जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान एक महिला को गोली मार दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली महिला के चेहरे पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के शिकरी गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद एक युवक ने महिला पर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के चेहरे पर जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही चांदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। इलाके में किसी भी प्रकार की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

👁 28.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव में बाइक की टक्कर के...

फतेहपुर में फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप दो दुकानों में लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कस्बे में गुरुवार को एक फास्ट फूड की दुकान में...

More like this