Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग...

बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर घायल

Published on

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव में बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि कनेहरी गांव में बाइक की टक्कर लगने के बाद दो लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

👁 10.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप दो दुकानों में लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कस्बे में गुरुवार को एक फास्ट फूड की दुकान में...

फतेहपुर: मामूली विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

फतेहपुर:जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान एक महिला को गोली...

More like this