Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर ब्लॉक क्षेत्र में फाग की धूम बुजुर्गों ने जिंदा रखी फाग...

असोथर ब्लॉक क्षेत्र में फाग की धूम बुजुर्गों ने जिंदा रखी फाग की परंपरा, ढोलक-करताल की थाप पर गूंजे होली के गीत

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)।

फाल्गुन का महीना आते ही असोथर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में पारंपरिक फाग की महफिल सजने लगी है। होली के मौके पर गांव-गांव ढोलक, करताल और मंजीरों की थाप पर फाग गूंजते रहे। बुजुर्गों की अगुवाई में ग्रामीणों ने देर रात तक होली के गीत गाकर पुरानी परंपरा को जिंदा रखा। फाग के दौरान ग्रामीण अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।
नगर पंचायत असोथर स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान रमेश पासवान, कामता प्रसाद, किसान नेता प्रमोद सिंह के नेतृत्व में फाग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करताल वादक भैयालाल, ढोलक वादक छेड़्दा कोरी और डफली वादक रामखेलावन पासी ने अपनी ताल से माहौल को संगीतमय बना दिया। मुख्य गायक राजेंद्र प्रसाद पासी, रामबाबू पासी और ननका पासी ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मंजीरा वादक बुद्धराज मिस्त्री (गौतम बुद्ध नगर किला) और गायक भिक्खू पासी (बाबातारा) ने भी सुरों की संगत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
फाग के दौरान जब गायक मंडली ने चटकारेदार अंदाज में गीत छेड़े तो माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। गूंज उठीं पंक्तियां—
“फागुन आयो रे अँगना, रंग बरसे चहुँ ओर,
राधे संग खेले श्याम, भींज गए सब ठौर।”
“ढोलक बाजे ठमक-ठमक, मंजीरा दे ताल,
होरी खेले गांव हमारा, उड़त रहे गुलाल।”
“कान्हा ने ऐसी मारी पिचकारी,
भींज गई राधा की चुनरिया सारी।”
इन गीतों पर ग्रामीण तालियां बजाते और ठुमकते नजर आए। कई बुजुर्गों ने भी पुरानी यादों को ताजा करते हुए फाग में सुर मिलाया।
इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुखराज निषाद के दरवाजे पर भी फाग की महफिल सजी, जहां ग्रामीणों ने देर रात तक गीतों का आनंद लिया। वहीं जमलामऊ गांव में प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष हसवा शिवपूजन तिवारी के दरवाजे पर भी फाग का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि फाग की परंपरा गांवों की सांस्कृतिक पहचान है, जिसे हर पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए।
असोथर क्षेत्र के कौंडर, बौडर, सराय खालिस, टीकर, गेडुरी, ललौली, फरीदाबाद टिकरी, घरवासीपुर, अंदीपुर, बेरूई, जमलामऊ, छिछनी, कधिया और बेसड़ी सहित कई गांवों में बुधवार और गुरुवार को होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान सरवन कुमार, हरिश्चंद्र, मेवालाल, रामकरन यादव, लक्ष्मी शंकर गौतम, राजू तिवारी, मुकेश परिहार, शंकर लाल वर्मा और राम गुलाब जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और फाग का आनंद लिया।

👁 49.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this