Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडंफर हादसे में घायल वृद्ध के मामले में पुलिस की भूमिका पर...

डंफर हादसे में घायल वृद्ध के मामले में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, डंफर हादसे में घायल वृद्ध के मामले में पुलिस ने कराया 12 हजार में समझौता

Published on

फतेहपुर। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के दावे करने वाली योगी सरकार की पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। असोथर नगर पंचायत में डंफर की टक्कर से घायल हुए एक वृद्ध के मामले में आरोप है कि पुलिस ने गरीब परिवार को न्याय दिलाने और उचित इलाज कराने के बजाय दबाव बनाकर कम रकम में समझौता करा दिया।
*जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 10 बजे नगर पंचायत असोथर निवासी 65 वर्षीय बुद्धसेन पुत्र स्व. छेदीलाल अपनी नातिन राधिका की स्कूल फीस जमा करने साइकिल से जा रहे थे। घर से निकलते ही बांदा जिले की खदानों से मोरंग लेने जा रहे एक डंफर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक और डंफर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बुद्धसेन के पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसमें 18 टांके लगाए गए।डॉक्टरों ने करीब 15 दिन आराम और एक माह इलाज की जरूरत बताते हुए इलाज में लगभग 18 से 20 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान बताया।*
*परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इलाज के बाद उन्हें थाने बुलाया और डंफर चालक से इलाज का खर्च दिलाने की बात कही। परिजनों ने डॉक्टरों से पुलिस की बात कराकर करीब 20 हजार रुपये इलाज खर्च की मांग की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ही पैसे अपने पास रख ले और जितना इलाज में खर्च हो उतना देती रहे।
आरोप है कि इस पर पुलिस भड़क उठी और मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर परिजनों पर दबाव बनाने लगी। गरीब परिवार ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुकदमे की प्रक्रिया से असमर्थता जताई। इसी दौरान डंफर मालिक और खदान संचालकों के फोन भी लगातार आते रहे।
बताया जा रहा है कि इसके बाद थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने मात्र 12 हजार रुपये दिलाकर दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया।बचाव के तौर पर थाना परिसर में जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव ने परिजनों और चालक की वीडियो ग्राफी भी कराई।
पीड़ित परिवार की बहू का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, यह कहते हुए कि कहीं वह वीडियो न बना लें। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि क्या योगी सरकार में भी गरीब और आम आदमी को न्याय पाने के लिए ऐसे ही समझौते के लिए मजबूर होना पड़ेगा?

👁 25.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this