फतेहपुर।सनातन धर्म के तिथि-पर्वों के प्रचार-प्रसार एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से आचार्य कुलम द्वारा होली महोत्सव मनाए जाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए नगरवासियों से सहयोग की अपील की गई।
बैठक में बताया गया कि 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे पीरनपुर, फतेहपुर में होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के सभी लोगों को शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर होली महोत्सव को सफल बनाएं और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना सहयोग दें।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, भोला प्रसाद मिश्रा, अशोक बाजपेई, प्रदीप तिवारी, गया प्रसाद मिश्रा, अंकित शुक्ला, विशाल दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








