Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: फाग के दौरान विवाद में दलित मजदूर की मौत, सात नामजद...

फतेहपुर: फाग के दौरान विवाद में दलित मजदूर की मौत, सात नामजद समेत नौ पर मुकदमा

Published on

रिपोर्ट-नरसिंह मोर्य

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में होली के फाग कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भैरवा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय कुलदीप पासवान पुत्र रामधनी 5 मार्च को गांव में निकली फाग की टोली के साथ गाते-बजाते पुराने मंदिर के पास पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमन तिवारी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंच गया और कुलदीप की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल कुलदीप को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां 7 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की बहन अंजू देवी ने बताया कि कुलदीप मजदूरी कर अपने वृद्ध माता-पिता का पालन-पोषण करता था। पत्नी के मायके चले जाने के बाद वह अकेले ही माता-पिता की देखभाल कर रहा था। उसकी मौत से परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया है।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 5 मार्च को हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की 7 मार्च को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर प्रधान राकेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, अमन तिवारी, ब्रह्मभेष तिवारी, विपिन तिवारी, आशीष तिवारी और शिवा तिवारी सहित सात नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों राजेंद्र, राकेश और विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

👁 64.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this