Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकिसानों की जमीन से जबरन निकाले जा रहे मोरम लदे ट्रक, कार्रवाई...

किसानों की जमीन से जबरन निकाले जा रहे मोरम लदे ट्रक, कार्रवाई न होने पर सामूहिक आंदोलन  की चेतावनी

Published on


फतेहपुर। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम अढ़ावल मुस्तकिल के किसानों ने अपनी भूमिधरी जमीन से जबरन मोरम लदे ट्रकों का आवागमन कराए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि उनकी खेती योग्य जमीन से ट्रकों को जबरन निकाला जा रहा है, जिससे खेतों की फसल नष्ट हो रही है और जमीन की उपजाऊ क्षमता भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 1192ग की जमीन पर सरसों और लाही की फसल बोई गई है। इसी खेत के बीच से अढ़ावल घाट से मोरम लाकर ले जाने वाले ट्रकों को लगातार निकाला जा रहा है। किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ठेकेदार और कुछ स्थानीय दबंगों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

किसानों का कहना है कि लगातार ट्रकों के आवागमन से खेतों में गहरे गड्ढे हो गए हैं और फसल बर्बाद हो रही है। इससे उनकी आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा गलत पैमाइश कराकर ट्रकों को उनकी जमीन से निकलने की अनुमति दी जा रही है।

ग्रामीणों ने ठेकेदार के साथ-साथ महना निवासी प्रकाश सिंह पुत्र कमलेश सिंह और अढ़ावल निवासी बुद्धराज पुत्र रामेश्वर सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि ये लोग ट्रकों को निकालने में ठेकेदार की मदद कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मजबूर होकर प्रशासन के सामने सामूहिक आंदोलन जैसा कठोर कदम उठाने को बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और किसानों की जमीन से ट्रकों का आवागमन तत्काल बंद कराया जाए, ताकि उनकी खेती और आजीविका सुरक्षित रह सके।

👁 2.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर बसपा की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मुराइन टोला स्थित भुईयां देवी ट्रस्ट...

मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का धरना, मनरेगा कार्य बहिष्कार का ऐलान

असोथर (फतेहपुर)।मानदेय भुगतान में हो रही देरी से नाराज रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और...

ओवरलोड डंपरों से थारियाव तिराहे पर लगा भीषण जाम, स्कूली बच्चे व राहगीर रहे परेशान

रिपोर्ट नर्सिंग मोर्य फतेहपुर: में ओवरलोड वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मर्का-बांदा...

More like this

कांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर बसपा की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मुराइन टोला स्थित भुईयां देवी ट्रस्ट...

मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का धरना, मनरेगा कार्य बहिष्कार का ऐलान

असोथर (फतेहपुर)।मानदेय भुगतान में हो रही देरी से नाराज रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और...