Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर बसपा की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से...

कांशीराम जयंती कार्यक्रम को लेकर बसपा की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान

Published on

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मुराइन टोला स्थित भुईयां देवी ट्रस्ट परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज गौतम तथा मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज आकाश राव उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 15 मार्च 2026 को बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि यह कार्यक्रम लखनऊ में जेल रोड स्थित कांशीराम प्रेरणा स्थल पर आयोजित होगा।

बैठक में मौजूद नेताओं ने जनपद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।

इस दौरान कई संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से महेश मिश्रा, सूर्य भवन फौजी, सूर्यपाल लोधी, चंदन लोधी, मनोज गौतम, पूतन सोनकर, हरपाल कुरील, रणजीत सिंह, गुलाबचंद पासी, रोशन गौतम, फूलचंद गौतम सहित कई पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 5.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानदेय भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों का धरना, मनरेगा कार्य बहिष्कार का ऐलान

असोथर (फतेहपुर)।मानदेय भुगतान में हो रही देरी से नाराज रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और...

किसानों की जमीन से जबरन निकाले जा रहे मोरम लदे ट्रक, कार्रवाई न होने पर सामूहिक आंदोलन  की चेतावनी

फतेहपुर। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम अढ़ावल मुस्तकिल के किसानों ने अपनी भूमिधरी जमीन से जबरन मोरम...

ओवरलोड डंपरों से थारियाव तिराहे पर लगा भीषण जाम, स्कूली बच्चे व राहगीर रहे परेशान

रिपोर्ट नर्सिंग मोर्य फतेहपुर: में ओवरलोड वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मर्का-बांदा...

More like this