Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में दो दिवसीय रामलीला व धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन, 13...

फतेहपुर में दो दिवसीय रामलीला व धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन, 13 मार्च से शुरू होगी शोभायात्रा

Published on

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में दो दिवसीय रामलीला एवं धनुष यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन 13 और 14 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार 13 मार्च को भगवान श्री रघुनाथ जी और शेष अवतार श्री लक्ष्मण जी की भव्य शोभायात्रा के साथ होगी।

आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर से बग्गी और डीजे के साथ निकाली जाएगी, जो तामेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद वापस मंदिर परिसर आएगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से श्री राम–हनुमान मिलन, श्री राम–सुग्रीव मित्रता और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार 14 मार्च को जनपद के वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद संध्या वंदन, जनक दरबार, श्री राम-जानकी विवाह तथा श्री परशुराम–लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा।

इस संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

👁 35.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बांदा में आयकर की बड़ी रेड, फतेहपुर के मोरंग कारोबारियों पर भी नजर – 12 घंटे से जारी छापेमारी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस: सुसाइड नोट में 5 लोगों पर गंभीर आरोप, प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटे और चाचा ने दी जान! ये है...

फतेहपुर। जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई मां-बेटे और देवर की...

फतेहपुर ट्रिपल डेथ केस में नया मोड़, पुलिस ने बताया सुसाइड – कर्ज और धमकी का जिक्र

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में हुई तीन लोगों की...

More like this