Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में सर्व समाज होली मिलन समारोह, झांकियों और फूलों की होली...

फतेहपुर में सर्व समाज होली मिलन समारोह, झांकियों और फूलों की होली से सराबोर हुआ माहौल

Published on

फतेहपुर।जनपद फतेहपुर के वीआईपी रोड स्थित मंडप गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में भव्य सर्व समाज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की और आपसी भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया।

समारोह के दौरान मंच पर कलाकारों द्वारा मनमोहक धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आरती से हुई, जिसके बाद जवाबी कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की फूलों की होली की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

इसके अलावा बाबा भोलेनाथ का शिव तांडव, जिन्दा सर्पों के साथ भगवान शिव की झांकी, अघोरियों के साथ मसाने की होली, भारत माता को समर्पित देशभक्ति झांकी तथा भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखा सुदामा जी के चरित्र का मंचन भी किया गया। महाकाली के विकराल रूप की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ढाई कुंटल फूलों से फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंग और खुशियों से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर, जिला महामंत्री रवि कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व बार अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, चेयरमैन सदर राजकुमार मौर्य, पप्पू सिंह चौहान, महिला जिला अध्यक्ष रंजना सिंह चौहान, अभिषेक शुक्ला, कल्पना सिंह, गायत्री सिंह, प्रेमा सिंह राठौर, वरदानी सिंह, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व विधायक करण सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी, कल्पनाथ त्रिपाठी उर्फ चुना बाबा, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, सरला सिंह, किरण गुप्ता, दीपिका तोमर, राघवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, समरवीर सिंह, मोनू सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री विजय सिंह, सुशील मिश्रा, रमेश भदौरिया, पुत्तन मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद गौतम, मनदीप मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, वीरेंद्र चौहान, असोथर चेयरमैन नीरज सिंह, बहुआ चेयरमैन कामता सोनी, ब्लॉक प्रमुख मलवा रमनजीत सिंह, धनंजय द्विवेदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, कुंवर अरुण सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

👁 94.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

More like this