Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफर्जी तरीके से मुकदमे में नाम जोड़ने का आरोप, नगर पालिका कर्मचारी...

फर्जी तरीके से मुकदमे में नाम जोड़ने का आरोप, नगर पालिका कर्मचारी ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहारसीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर पर होने का दावा, साजिशन फंसाने की कही बात

Published on

Fatehpur। जनपद फतेहपुर में एक सरकारी कर्मचारी ने खुद को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आफाक, जो नगर पालिका परिषद फतेहपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कोतवाली शहर में दर्ज मुकदमा संख्या 0078/2026 दिनांक 13 मार्च 2026 में कुछ लोगों ने व्यक्तिगत द्वेष, दुर्भावना और साजिश के तहत उनका नाम झूठे और बेबुनियाद तरीके से शामिल करा दिया है।

मोहम्मद आकिब का कहना है कि जिस समय घटना हुई, उस समय वह अपने घर पर मौजूद थे और इसका स्पष्ट प्रमाण सीसीटीवी फुटेज के रूप में उपलब्ध है। उनका दावा है कि इसके बावजूद उन्हें इस मामले में फंसाने का प्रयास किया गया है।

प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी हैं और हमेशा कानून का पालन करते हुए अपनी सेवाएं ईमानदारी और निष्ठा के साथ देते आए हैं। कुछ लोगों द्वारा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और सरकारी सेवा को प्रभावित करने की नीयत से इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है।

पीड़ित कर्मचारी ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि यदि जांच में उनका नाम झूठा और निराधार पाया जाता है तो उन्हें मुकदमे से मुक्त किया जाए, जिससे एक निर्दोष सरकारी कर्मचारी की प्रतिष्ठा और सेवा सुरक्षित रह सके।

👁 370.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this