Homeराष्ट्रीयFatehpur- मौसमी बन गई अनाया फातिमा,6 पर FIR, हिन्दू संगठनों ने जताया...

Fatehpur- मौसमी बन गई अनाया फातिमा,6 पर FIR, हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध,हरकत में आई पुलिस

Published on

रिपोर्ट-जितेंद्र प्रताप सिंह

फतेहपुर जिले से धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष का एक युवक मुंबई से हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने के बाद मौसमी से अनाया फातिमा बना दिया। भनक लगते ही युवक के खिलाफ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने महिला समेत 6 आरोपियों पर धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव का रहने वाला इकबाल का बेटा नदीम महाराष्ट्र प्रान्त के मुंबई में रहता था। आरोप है कि सप्ताह भर पहले मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली मौसमी हजारिका नाम की हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर ब्रेनवाश किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने के बाद मुंबई में ही काजी मोहम्मद इस्लाम सहित 6 लोगों के सहयोग से निकाह कर लिया।निकाह के बाद युवती को गांव ले लाया। जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो 16 अप्रैल को विभिन्न हिंदुओं संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मामले की स्थानीय पुलिस से शिकायत की। चार दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस इस गंभीर मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी पर तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने आरोप लगाया कि युवक ने युवती का धर्मांतरण कराया। इसके बाद मौसमी से अनाया बनाकर निकाह कर लिया है।

थाने विरोध प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन
विरोधी स्वर की गुंजी आवाज
👁 6.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

More like this

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...