Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में जमीन पर दबंगों का कब्जा! पुलिस के रोकने के बाद...

फतेहपुर में जमीन पर दबंगों का कब्जा! पुलिस के रोकने के बाद भी जारी निर्माण, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां दबंगों द्वारा पुलिस की कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने का आरोप लगा है।

मामला परगना कोड़ा के इब्राहिमपुर डांडा मोहल्ला तेजा नगर का है। यहां के निवासी अवधेश रैदास ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर गांव कोरीपुर निवासी ननका निषाद और अशोक निषाद अपने साथियों के साथ जबरन कब्जा कर रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, गाटा संख्या 72 की भूमि पर दबंगों द्वारा दीवार खड़ी कर दरवाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रुकवाए जाने के बाद भी कब्जाधारी मौका मिलते ही फिर से काम शुरू कर देते हैं।

अवधेश ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर करने के साथ ही स्थानीय थाने में भी लिखित रूप से दी थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। 18 मार्च 2026 को दी गई तहरीर पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया, लेकिन आरोप है कि पुलिस के जाते ही दोबारा निर्माण शुरू हो जाता है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने कब्जा रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

अवधेश का कहना है कि कब्जा करने वाले लोग जमीन पर अपना कोई वैध नाम दर्ज नहीं होने के बावजूद फर्जी तरीके से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने करीब 20 साल पहले उनके पिता से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, जबकि उनके पिता ने कभी जमीन बेचने की बात नहीं बताई।

पीड़ित ने प्रशासन से भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं, थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर निर्माण कार्य फिलहाल रुकवा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा अवैध निर्माण होता पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👁 52.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

25 लाख का खेल या सिस्टम का जाल? लिपिक की आत्महत्या कोशिश से फूटा गुस्सा, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और DIOS पर गंभीर...

फतेहपुर: जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से जुड़ा मामला अब बड़ा सियासी और...

फतेहपुर: व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण, सुरक्षा और बैठकों को लेकर उठाए बड़े सवाल

फतेहपुर में व्यापारी वर्ग ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों...

पूर्व BJP अध्यक्ष पहुंचे लिपिक के पास, अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई ,25 लाख लेने के आरोप के बीच सुसाइड नोट से...

फतेहपुर (डिजिटल डेस्क):फतेहपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब जिला विद्यालय निरीक्षक...

BJP के पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप: 25 लाख लेने का आरोप, लिपिक ने खाई गोलियां, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप –

फतेहपुर (डिजिटल डेस्क)सोमवार को फतेहपुर जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में तैनात...

More like this