Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरCMO ऑफिस में टेंडर घोटाले का आरोप: ‘कमाऊ पूत’ अंकित पर लाखों...

CMO ऑफिस में टेंडर घोटाले का आरोप: ‘कमाऊ पूत’ अंकित पर लाखों की वसूली का संगीन आरोप, युवक का हंगामा – वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर जिले में सीएमओ कार्यालय में टेंडर दिलाने के नाम पर कथित वसूली का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। खम्भापुर निवासी एक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यालय में जमकर हंगामा कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक का आरोप है कि उसने टेंडर हासिल करने के लिए अंकित नाम के एक कर्मचारी के माध्यम से सीएमओ को पैसे दिए थे, लेकिन टेंडर नहीं मिला। इसके बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे टालमटोल किया गया। गुस्साए युवक ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और खुलेआम अधिकारियों पर सवाल उठाए।

वायरल वीडियो में युवक सीएमओ से सीधे सवाल करता नजर आ रहा है, जबकि सीएमओ जवाब देने से बचते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि अंकित नाम का कर्मचारी कार्यालय का पूरा कामकाज संभालता है और उसे “सीएमओ का कमाऊ पूत” तक बताया जा रहा है। वीडियो में भी कुछ लोग अंकित का नाम लेते हुए आरोपों की पुष्टि करते सुनाई दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 31 मार्च को सीएमओ के रिटायरमेंट से पहले इस तरह के मामलों के सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। युवक का दावा है कि उसने लाखों रुपये दिए थे और अब काम न होने पर वह अपनी रकम वापस चाहता है।

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब संपर्क करने पर सीएमओ का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजनीतिक स्तर पर भी मामला गरमाने लगा है। भाजपा ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है और प्रशासन ने भी जांच के संकेत दिए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई टेंडर के नाम पर वसूली का खेल चल रहा था, या फिर यह आरोप किसी अन्य विवाद का हिस्सा है। फिलहाल वायरल वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है और लोगों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

 खम्भापुर के युवक ने लगाए पैसे लेने के आरोप
 “कमाऊ पूत” बताकर अंकित का नाम वायरल वीडियो में उछला
 टेंडर न मिलने पर CMO ऑफिस में हंगामा
 31 मार्च को रिटायरमेंट से पहले बढ़ी हलचल
 CMO का मोबाइल स्विच ऑफ, जांच के संकेत

👁 75.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

More like this