Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, बिजली व्यवस्था व किसानों की...

फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, बिजली व्यवस्था व किसानों की समस्याओं पर उठी आवाज

Published on

फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के नलकूपों पर लगने वाले बिजली कनेक्शन के एस्टीमेट में 50% तक कटौती किए जाने के फैसले का स्वागत किया गया और इसे किसान हित में बताया गया।

बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि सरकार व विद्युत विभाग द्वारा नए फीडर बनाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, किसानों ने कहा कि उन्हें लगातार नलकूपों पर रहना पड़ता है, जिससे रात में खेतों और फसलों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

किसानों ने मांग रखी कि रात के समय भी कम से कम एक फेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जंगली जानवरों और चोरों से फसलों की सुरक्षा की जा सके। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव किसान पंचायतें आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

👁 97.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this