Homeराज्यउत्तर प्रदेशतोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ...

तोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत उड़ा ले गए पालतू पक्षी

Published on

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य

फतेहपुर के असोथर कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सिर्फ जेवर और नकदी ही नहीं, बल्कि घर के पालतू तोते तक को पिंजरे समेत उठा ले जा रहे हैं। 22-23 मार्च की रात हुई दो वारदातों ने पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।

नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर 8 निवासी शिव शंकर अग्निहोत्री के घर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे और सीढ़ी मार्ग पर दरवाजा न होने का फायदा उठाकर चोर सीधे आंगन में उतर आए। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर घुसकर बक्से और अलमारी के ताले तोड़ दिए।

चोर मंगलसूत्र, कान के टप्स, तीन जोड़ी पायल और करीब 70 हजार रुपये नकद समेट ले गए। लेकिन इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर घर में पाले गए तोते को भी उसके पिंजरे समेत उठा ले गए।

इसी रात चोरों ने सचिन अग्निहोत्री के घर को भी निशाना बनाया। चोर घर के अंदर घुसकर दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर फरार हो गए, जिससे सुबह तक किसी को भनक नहीं लगी। हालांकि इस बार वे चोरी में सफल नहीं हो सके।

पीड़ित सचिन ने बताया कि उनके घर में पहले भी 10 अप्रैल 2025 को चोरी हो चुकी है, जिसमें जेवर और 40 हजार रुपये नगद पार कर दिए गए थे। इसके बाद भी एक बार चोरी का प्रयास हुआ, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। दोनों पीड़ितों ने थाना असोथर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत मिली है, पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

सवाल बड़ा है —

जब चोरों के निशाने पर अब घर का तोता भी आ गया, तो इलाके में सुरक्षा के दावे कितने मजबूत हैं?

👁 32.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण का संदेश, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर में योगी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को और मजबूती देने के लिए...

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 8 गिरफ्तार – असलहा, कारतूस और नकदी बरामद

फतेहपुर- थाना कल्याणपुर क्षेत्र के गुनिर तिराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान उस समय...

More like this

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण का संदेश, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर में योगी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को और मजबूती देने के लिए...