Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में खाद्य विभाग का छापा: दाल, घी और मसालों के नमूने...

असोथर में खाद्य विभाग का छापा: दाल, घी और मसालों के नमूने भरे, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Published on

रिपोर्ट -नरसिंह मोर्य

असोथर, फतेहपुर।
नगर पंचायत असोथर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के नमूने लिए जाने से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से खिसकते नजर आए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने प्रताप नगर झाल तिराहे के पास स्थित रोजाना बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अरहर दाल, मूंग दाल, चाय पत्ती, हल्दी और घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

अभियान की भनक लगते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए अपनी दुकानें बंद कर निकल गए, जिससे पूरे इलाके में हलचल बनी रही।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित सर्वे के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे केवल मानक के अनुरूप ही खाद्य सामग्री का विक्रय करें। विभाग की ओर से मिलावटखोरों पर नजर रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

👁 96.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this