Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरघनघौल गांव में पाइप पेयजल योजना का शुभारंभ, विधायक बोले—शुद्ध पानी से...

घनघौल गांव में पाइप पेयजल योजना का शुभारंभ, विधायक बोले—शुद्ध पानी से मिलेगी बीमारियों से राहत

Published on

फतेहपुर। विकासखंड हंसवा के घनघौल गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पाइप पेयजल योजना का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब एक वर्ष पहले तैयार हुई इस योजना का परीक्षण पूर्ण होने के बाद अयाह शाह क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता ने जल अर्पण दिवस के अवसर पर नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि गांव में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पानी मिलने से ग्रामीणों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पाइपलाइन से मिलने वाले पानी का उपयोग आवश्यकतानुसार करें और पानी की बर्बादी से बचें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि योजना के तहत नियमित रूप से क्लोरीनयुक्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पानी पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष असोथर राम महेश निषाद, चंद्र प्रकाश निषाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विमल गुप्ता, एक्सईएन अनुराग गौतम सहित कंस्ट्रक्शन कंपनी और जल जीवन मिशन की टीम मौजूद रही। इसके अलावा एई कैलाश चंद्र, जेई विवेक कुमार, कृष्ण कुमार खरे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

👁 85.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this