फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों के शक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया और आरोपी पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर हमला कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।






