Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर...

फतेहपुर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर DM ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Published on

यूपी के जनपद फतेहपुर के विकास खंड भिटौरा के मदरियापुर गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर उतर आया। गांव के किसानों और महिलाओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने सिर पर खाली बाल्टी रखकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे सरकारी नलकूप पर एक दबंग व्यक्ति ने अवैध रूप से इलेक्ट्रिक मोटर लगा ली है। इसके कारण नलकूप का पानी केवल उसी के उपयोग में आ रहा है, जबकि गांव के अन्य लोग, किसान और उनके पशु पानी के लिए परेशान हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या से करीब 20 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें रोजाना दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नलकूप से अवैध मोटर को तुरंत हटाया जाए और पानी की आपूर्ति सभी के लिए समान रूप से सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

👁 115.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this