Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकौशांबी हादसे के पीड़ितों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, परिजनों को बंधाया...

कौशांबी हादसे के पीड़ितों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, परिजनों को बंधाया ढांढस

Published on

नई दिल्ली से सीधे कौशांबी पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने 30 मार्च 2026 को हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साध्वी ज्योति क्रमशः कुरवाल, बारा और पहाड़ीपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनकी स्थिति जानी और गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी। मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों—तहसीलदार और नायब तहसीलदार से उन्होंने पीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

साध्वी निरंजन ज्योति ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर उनके साथ श्यामलाल निषाद, राजनलाल त्रिवेदी, राजेंद्र सिंह, मनोज निषाद, जगदीश विश्वकर्मा, तैया सिंह, राजेंद्र निषाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है, वहीं साध्वी ज्योति के दौरे से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक संबल मिला है।

👁 120.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this