Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसावधान शादी में ऐसी ठगी फतेहपुर में ‘मेट्रोमोनियल साइट’ के नाम पर...

सावधान शादी में ऐसी ठगी फतेहपुर में ‘मेट्रोमोनियल साइट’ के नाम पर बड़ा साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर के जरिए संचालित इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कंप्यूटर भी बरामद किए हैं। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

पूरी खबर:
साइबर क्राइम थाना फतेहपुर द्वारा 31 मार्च 2026 को प्रतितबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के आधार पर राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज में किराए के मकान में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया। यह कॉल सेंटर ‘मेट्रोमोनियल साइट’ के नाम पर शादी कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहा था।

पुलिस ने मौके से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 3 युवतियां भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य यादव, अनिल कुमार, दिनेश कुमार बंजारे, नीलम, तनु शर्मा और श्रेया मिश्रा शामिल हैं। सभी के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कंप्यूटर बरामद किए गए हैं। इस मामले में साइबर थाना में विभिन्न धाराओं सहित IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ‘uniquerishtey.com’ वेबसाइट के जरिए शादी के इच्छुक लोगों के नंबर जुटाते थे। इसके बाद कॉल कर अलग-अलग पैकेज ऑफर करते और QR कोड के माध्यम से 2,999 से 19,999 रुपये तक की रकम वसूलते थे। पैसे मिलने के बाद व्हाट्सएप पर फर्जी फोटो और नंबर भेजकर बातचीत कराई जाती थी और फिर संपर्क तोड़ दिया जाता था।

गिरोह पिछले करीब 18 महीनों से सक्रिय था और आगरा निवासी अमित कुमार के सहयोग से फर्जी कंपनी का संचालन किया जा रहा था। आरोपियों ने बताया कि उन्हें फर्जी फोटो और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाते थे, जबकि सिम कार्ड कानपुर की एक महिला के जरिए हासिल किए जाते थे। ठगी से मिली रकम को आपस में बांट लिया जाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने अलग-अलग बैंकों में कई खाते खोल रखे थे और सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

👁 80.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this