फतेहपुर/ जिले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि आम जनता महंगाई और अव्यवस्थाओं से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
कांग्रेसियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया, जिनमें शहर में बढ़ता अतिक्रमण और जलभराव की समस्या शामिल रही।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यह पूरा मामला फतेहपुर के कलेक्ट्रेट परिसर का है, जहां काफी देर तक प्रदर्शन और नारेबाजी का माहौल बना रहा।






