उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है… जहां एक जीजा ने ही अपने साले के घर डकैती की साजिश रच डाली… और जमीन में गड़े पुस्तैनी सोना-चांदी को लूट लिया… लेकिन पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जिनमें एक नेशनल शूटर भी शामिल है…
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में 4 अप्रैल को उस वक्त हड़कंप मच गया… जब रवि नाम के व्यक्ति के घर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया…
घर में मौजूद रवि और उसके मासूम बच्चों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया गया… और फिर बदमाशों ने सीधे उस जगह खुदाई शुरू कर दी… जहां जमीन के नीचे पुस्तैनी सोना-चांदी गड़ा हुआ था…
दरअसल इस पूरी वारदात की स्क्रिप्ट घर के ही एक करीबी ने लिखी थी…
रवि के जीजा अनुज ने ही घर में छिपे खजाने की पूरी जानकारी बदमाशों को दी…
यही नहीं… उसी के इशारे पर बदमाशों ने मार्बल के नीचे करीब एक फीट गहरे गड़े लाखों के जेवरात को निकाल लिया… और फरार हो गए…
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
आला अधिकारियों ने कई टीमों का गठन किया…
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए… और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई…
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…
गिरफ्तार आरोपियों में जीजा अनुज के अलावा नेशनल शूटर अर्जुन, अंकित, आकाश, गौरव, विपिन और दीपक शामिल हैं…
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं…
साथ ही लाखों रुपये के लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं…
एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा) क्या बोले
“4 अप्रैल को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति और उसके बच्चों को बंधक बनाकर घर से जमीन के नीचे गड़ा सोना-चांदी लूट लिया… इस मामले में टीम गठित कर जांच की गई… अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है… मामले में और भी एंगल की जांच की जा रही है…”






