Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में बाबा साहेब के जुलूस में बवाल, दो गुटों में जमकर...

फतेहपुर में बाबा साहेब के जुलूस में बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट—वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप के पास दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे।

बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करने के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद दोनों गुटों में काफी देर तक मारपीट चलती रही। लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

👁 68K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा, छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में इस बार छात्राओं ने बाजी मारते...

फतेहपुर में दसवीं का रिजल्ट शानदार: जयपुरिया स्कूल के अर्पिता बनी जिला टॉपर, 99% अंक हासिल

फतेहपुर-जिले में हाईस्कूल (दसवीं) के परीक्षा परिणाम में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने...

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

दिल्ली / राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से जुड़ा एक गंभीर...

महिला आरक्षण बिल पर मौलाना रजवी का बयान, समर्थन के साथ मुस्लिम महिलाओं को सियासत से दूर रहने की सलाह

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री Narendra...

More like this