Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपक्का तालाब की सफाई एवं सुंदरीकरण में घटिया निर्माण से आक्रोश, कलेक्ट्रेट...

पक्का तालाब की सफाई एवं सुंदरीकरण में घटिया निर्माण से आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर। शहर के पक्का तालाब की सफाई एवं सुंदरीकरण में घटिया निर्माण से आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला रामगंज पक्का तालाब में प्राचीन पक्का तालाब एवं शिव मंदिर बना हुआ है। ये तालाब धार्मिक कार्यों में सार्वजनिक तौर पर प्रयोग किया जाता है। इस तालाब का वर्तमान में सुंदरीकरण एवं सफाई के कार्य के लिये 48 लाख रूपये शासन से आया है। सुंदरीकरण का कार्य नगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा है। वर्तमान में पक्का तालाब में बहुत ज्यादा कूडा और मलबा जमा है तालाब में पक्की सीढियां भी बनी है इन सीढियों में भी कूडा और मलबा जमा है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा बिना कूडा मलबा हटवाये गंदगी को दबाने हेतु तालाब में पानी भरने का प्रयास किया जा रहा है। कूडा, मलबा रहने पर पानी भर जाये तो पानी बदबू करेगा आसपास में प्रदूषणयुक्त हवाओं से संक्रामक बीमारी का प्रकोप हाबी होगा। तालाब के बगल में प्राचीन शिव मंदिर है इस तालाब में स्नान करके लोग इसी का जल चढाते रहे हैं। पानी गंदा होने से धार्मिक भावनायें आहत होंगी। वर्तमान ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से मनमाने ढंग से शिव मंदिर को तालाब से जाली लगाकर अलग अलग करने की योजना बना रखा है। ठेकेदार तालाब के पूरब में गेट भी नहीं लगा रहा है। इस ठेकदार द्वारा अवैधानिक मनमाने ढंग से गलत निर्माण व खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
शासन द्वारा जो पक्का तालाब व स्थित विराजमान शिव मंदिर के मध्य पार्टीशन जो गलत ढंग से कराने व तालाब सफाई व गेट लगवाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को आदेश करके स्थलीय जांचोपरांत सार्वजनिक ऐतिहासिक आस्था वाले स्थल को बेहतर निर्माण सार्वजनिक भावनाओं के अनुरूप स्वच्छ तरीके से करवाने का आदेश करने की कृपा करें। दिये ज्ञापन में विनोद गुप्ता, शैलेंद्र, आदित्य कुमार, अजय कुमार गुप्ता, अंजू त्रिपाठी, पवन कुमार, राज तिवारी, मंजू पांडेय आदि रहे।

👁 49.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this