Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी, हाथ की नस काटकर दी...

फतेहपुर में शिक्षक की आत्महत्या से सनसनी, हाथ की नस काटकर दी जान

Published on

फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक शिक्षक की पहचान रमाशंकर के रूप में हुई है, जो खजुहा ब्लॉक स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रमाशंकर पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बनारसी धाम की है, जहां शिक्षक का खून से लथपथ शव उनके घर के अंदर मिला। जैसे ही परिजनों और आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

मृतक की पत्नी हृदेश भी शिक्षिका हैं, जो सरकंडी के कंपोजिट विद्यालय में तैनात हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बदहवास हो गईं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश की जा रही है।

फिलहाल, शिक्षक की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

👁 120.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this