Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसांसद नरेश उत्तम पटेल के घर हंगामे पर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में विरोध...

सांसद नरेश उत्तम पटेल के घर हंगामे पर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में विरोध कर सख्त कार्रवाई की मांग

Published on

फतेहपुर/कानपुर नगर:
फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर हुए हंगामे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के आवास पर इस तरह का हंगामा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद की गैरमौजूदगी में उनके घर पहुंचकर प्रदर्शन करना और परिवार के साथ अभद्रता करना निंदनीय है।

इससे पहले 18 अप्रैल को कानपुर नगर में उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर एक समूह ने नारेबाजी करते हुए पहुंचकर प्रदर्शन किया। उस दौरान सांसद लोकसभा की कार्यवाही में व्यस्त थे और घर पर उनकी पत्नी अकेली मौजूद थीं। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने गेट पर धक्का-मुक्की की और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

घटना के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, लेकिन उस पर भी स्थिति को नियंत्रित करने में ढिलाई बरतने के आरोप लगे हैं। बताया गया कि जब सांसद की पत्नी बाहर आईं, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

सपा नेताओं ने इस पूरे मामले को कानून-व्यवस्था की गंभीर चूक बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

👁 67.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this