फतेहपुर । शहर को अब शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए एक शानदार और आधुनिक स्थल मिल गया है। शहर के दक्षिणी क्षेत्र तपस्वी नगर में बने ‘आरिका रिसॉर्ट’ का भव्य उद्घाटन समाजसेवी अशोक तपस्वी और उनकी पत्नी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आरिका रिसॉर्ट को खासतौर पर वेडिंग और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां 16 अत्याधुनिक वातानुकूलित (AC) कमरे उपलब्ध हैं, जो बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए बेहद सुविधाजनक हैं। इसके साथ ही एक विशाल और खूबसूरत हॉल तैयार किया गया है, जहां शादी, रिसेप्शन, गोद भराई, बरीक्षा, जन्मदिन पार्टी और कॉर्पोरेट इवेंट आसानी से आयोजित किए जा सकते हैं। रिसॉर्ट की खास बात यह है कि यहां मेहमानों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पिक-अप और ड्रॉप की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अन्य जिलों से आने वाले मेहमानों, बारातियों और रिश्तेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा, रिसॉर्ट में बन रहा स्विमिंग पूल भी जल्द ही तैयार होकर मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनेगा, जो इसे और भी खास बना देगा। उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिनमें सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, रिंकू लोहारी, शिवाकांत तिवारी, विजय शंकर शुक्ला, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सीमा बाजपेई, कविता रस्तोगी और कोटेश्वर शुक्ला समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि आरिका रिसॉर्ट जैसे आधुनिक वेडिंग वेन्यू के शुरू होने से फतेहपुर में शादी-ब्याह और कार्यक्रमों का स्तर और बेहतर होगा। अब लोगों को बड़े आयोजनों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि उनका उद्देश्य शहरवासियों को एक ऐसा सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने खास पलों को यादगार बना सकें। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रिसॉर्ट शहर के विकास में एक नया अध्याय साबित होगा और आने वाले समय में लोगों की पहली पसंद बनेगा।
Trending Now
फतेहपुर: शादियों और भव्य आयोजनों के लिए नया आकर्षण बना ‘आरिका रिसॉर्ट’, शानदार सुविधाओं के साथ हुआ शुभारंभ
👁 66.9K views






