Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में सपा नेता की थार सीज, ब्लैक फिल्म और हूटर दिखाने...

फतेहपुर में सपा नेता की थार सीज, ब्लैक फिल्म और हूटर दिखाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published on

फतेहपुर में नियमों को ताक पर रखकर दबदबा दिखाना सपा नेता को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को सीज कर दिया है।

फतेहपुर जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े एक नेता की थार गाड़ी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला उस समय सामने आया जब पूर्व मंत्री और सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आगमन के दौरान एक काफिले में शामिल थार वाहन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में साफ देखा गया कि थार गाड़ी में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, साथ ही लाल-नीली बत्ती और हूटर का इस्तेमाल कर सड़क पर दबदबा दिखाया जा रहा था। यह सभी चीजें मोटर वाहन नियमों का खुला उल्लंघन हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद संबंधित थार वाहन को सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी सपा नेता आजम खान के करीबी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

सदर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा क्यों न हो।

फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और सरकारी नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।

👁 69.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Breaking-Fatehpur: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

फतेहपुर: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के पास खखरेरू-दामपुर रोड पर...

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, आग लगने से मौत की आशंका

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध...

ब्रेकिंग फतेहपुर: LIVE हत्या कांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमालन का पुरवा गांव में हुए सनसनीखेज...

फतेहपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी झड़प, बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल

फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

More like this