Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमानवता की मिसाल: छोटे योगदान से बड़ा सहारा, मृतक परिवार को ₹3.30...

मानवता की मिसाल: छोटे योगदान से बड़ा सहारा, मृतक परिवार को ₹3.30 लाख की मदद

Published on

जनपद रायबरेली में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। “मानवता परिवार” के समर्पित सदस्यों ने स्वर्गीय हरीश गुप्ता के निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए नॉमिनी रेखा गुप्ता को ₹3,30,513 की सहायता राशि सौंपी। खास बात यह है कि यह पूरी राशि संस्था के सदस्यों द्वारा मात्र ₹200-₹200 के छोटे-छोटे योगदान से एकत्र की गई।

लालगंज निवासी 28 वर्षीय हरीश गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं मानवता परिवार उनके लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आया। संस्था ने पारदर्शिता बनाए रखते हुए पूरी सहायता राशि सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में ट्रांसफर की।

संस्था के नियमों के अनुसार, जो सदस्य 90 दिनों से अधिक समय तक जुड़ा रहता है, उसके निधन पर परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा, दुर्घटना की स्थिति में इलाज के लिए ₹1 लाख तक और गंभीर दुर्घटना या बीमारी में ₹10 लाख तक सहायता देने का प्रावधान भी संस्था द्वारा किया गया है।

संस्था के संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मानवता परिवार 3 मृतक परिवारों को कुल ₹9,95,080 की सहायता और 11 सदस्यों को सामान्य दुर्घटनाओं में ₹3,95,869 की मदद प्रदान कर चुका है। उन्होंने इस नेक कार्य में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।

इस अवसर पर संस्थापक एवं डायरेक्टर हिमांशु कुमार, इलाहाबाद मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार, रोहित बाजपेई, नितेश शुक्ला, आदित्य, शीतल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनजीत सिंह, सुशील राज, वैभव बाजपेई, सतीश गुप्ता और पंकज सिंह सहित कई सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मानवता परिवार की यह पहल न सिर्फ जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और एकजुटता की भावना को भी मजबूत कर रही है। यह उदाहरण साबित करता है कि जब समाज एकजुट होता है, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

👁 92.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this