Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरBreaking-Fatehpur: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Breaking-Fatehpur: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Published on

फतेहपुर: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के पास खखरेरू-दामपुर रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार काफी तेज गति में थे, तभी अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बाइक चालकों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

👁 47.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आसमान से बरसी आफत, धान भीगा तो रबी की खेती पर भी संकट; फतेहपुर के किसान दोहरी मार से परेशान

फतेहपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) का असर अब...

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, लगभग 15 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुतात्मा दिवस के पावन अवसर पर...

‘2027 में अखिलेश यादव का सीएम बनना तय’: एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद सपा का बड़ा दावा

Ramji Lal Suman UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव परिणाम आ गया...

पहले 11 हजार जमा, फिर 2.24 लाख का स्टीमेट! रिश्वत के आरोप पर ऊर्जा मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट

बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और उपभोक्ता पर लाखों रुपये...

More like this