Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशपथ समाचार की खबर का बड़ा असर: एआरटीओ ऑफिस में छापेमारी से...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर: एआरटीओ ऑफिस में छापेमारी से मचा हड़कंप, शटर गिराकर भागे दलाल

Published on

फतेहपुर। जनपद के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ ऑफिस) में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कानपुर परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त आर.के. सोनी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उच्चाधिकारी के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही वर्षों से कार्यालय परिसर के बाहर सक्रिय दलालों और एजेंटों में भगदड़ मच गई। कई एजेंट अपने चेंबरों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ ने ताला डालकर खुद को गायब कर लिया।

बताया जा रहा है कि “शपथ समाचार” ने 24 घंटे पहले ही एआरटीओ कार्यालय के बाहर सक्रिय दलालों के नेटवर्क और आम लोगों से हो रही अवैध वसूली की खबर प्रमुखता से दिखाई थी। खबर सामने आने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल संज्ञान लेते हुए निरीक्षण की कार्रवाई की।

एआरटीओ कार्यालय के बाहर लंबे समय से दलालों का जाल फैला हुआ है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर, फिटनेस, परमिट और अन्य कार्यों के नाम पर लोगों से मनमानी रकम वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। भोले-भाले लोगों को सरकारी प्रक्रिया का डर दिखाकर उनसे मोटी रकम ली जाती है और जल्दी काम कराने का झांसा दिया जाता है। आम लोगों का आरोप है कि बिना दलालों के कार्यालय में काम होना मुश्किल बताया जाता है।

उप परिवहन आयुक्त के अचानक पहुंचने से कार्यालय कर्मचारियों में भी बेचैनी देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच की गई और कार्यालय के बाहर चल रही गतिविधियों को लेकर भी जानकारी जुटाई गई। पूरे दिन एआरटीओ परिसर में छापेमारी और कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

उप परिवहन आयुक्त आर.के. सोनी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनता के कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति या बिचौलिए का कार्यालय परिसर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। यदि कोई दलाल या एजेंट परिसर में दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार होते रहें तो दलालों के नेटवर्क पर काफी हद तक लगाम लग सकती है और आम जनता को राहत मिलेगी।

👁 82.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this