Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरघरेलू विवाद में पत्नी और बेटे ने पिता को पीटा, कुल्हाड़ी से...

घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे ने पिता को पीटा, कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

Published on

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के श्यामपुर बनरसी गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर घर के मुखिया पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिवार के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल व्यक्ति चीखता रहा, जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच-बचाव कराया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ललौली थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 32K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, प्रेमी फरार होने की आशंका

फतेहपुर से सनसनीखेज वारदात, तीसरे युवक से बातचीत को लेकर था विवाद फतेहपुर जिले के...

शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर: एआरटीओ ऑफिस में छापेमारी से मचा हड़कंप, शटर गिराकर भागे दलाल

फतेहपुर। जनपद के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ ऑफिस) में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी...

More like this

शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, प्रेमी फरार होने की आशंका

फतेहपुर से सनसनीखेज वारदात, तीसरे युवक से बातचीत को लेकर था विवाद फतेहपुर जिले के...