Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिंदकी में अवैध संबंध के शक में युवक और विधवा महिला की...

बिंदकी में अवैध संबंध के शक में युवक और विधवा महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर युवक और एक विधवा महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि युवक और महिला के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध होने की चर्चा स्थानीय स्तर पर चल रही थी। इसी बात को लेकर युवक के परिजनों में नाराजगी थी। आरोप है कि दोनों को एक साथ देखने के बाद युवक के परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी।

वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक और महिला के साथ अभद्रता करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की सत्यता और मारपीट करने वालों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

👁 31.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता: लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने शहर में हुई मोबाइल और नगदी लूट की दो घटनाओं का...

डीएम और एसपी ने किया थाना हुसैनगंज का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य...

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नकसारा...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली दादी की जान, मासूम पोता गंभीर घायल

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

More like this