Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमातृ दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांग बच्चों ने मां को समर्पित...

मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांग बच्चों ने मां को समर्पित किए भावपूर्ण संदेश

Published on

फतेहपुर। जीटी रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय में शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के श्रवण बाधित, अल्पबुद्धि एवं बहु-दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए विशेष संदेश दिए।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी क्षमता के अनुसार अपनी माताओं के लिए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भावनात्मक माहौल से भर गया। बच्चों ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और हर दिन मां के नाम समर्पित होता है, लेकिन मातृ दिवस पर उन्हें विशेष सम्मान देना गर्व की बात है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से इस वर्ष का “सर्वश्रेष्ठ मां” सम्मान रतना जी को प्रदान किया गया। रतना जी के पुत्र ओम श्रीवास्तव, जो श्रवण समस्या से पीड़ित हैं, ने इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। ओम ने आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की इच्छा जताई। विद्यालय परिवार ने हर कदम पर उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मातृ दिवस के अवसर पर रतना जी को सम्मानित करते हुए कहा कि माता का त्याग और समर्पण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति होता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधक ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंजना सिंह, पूजा, स्वाती, माधुरी, प्रज्ञा, नूरजहां, शबाना सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

👁 37.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा कार्यालय के बाहर दिया धरना

फतेहपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर...

फतेहपुर में बेकाबू एम्बुलेंस पलटी, ड्राइवर समेत तीन घायल

फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर रविवार को एक तेज रफ्तार...

यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने नारायन बाबू गुप्ता, नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

फतेहपुर। यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के बाद नारायन बाबू...

फतेहपुर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं उसके विभिन्न आयामों बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति, समरसता,...

More like this