

फतेहपुर। शहर के जीटी रोड स्थित रेमंड के नए एक्सक्लूसिव स्टोर का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। स्टोर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।
आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक साज-सज्जा से लैस इस नए स्टोर में ग्राहकों को शूटिंग-शर्टिंग के साथ रेडीमेड परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां Raymond के अलावा Park Avenue, Parx और ColorPlus जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे।
कंपनी प्रतिनिधि शिशिर पटेल ने बताया कि फतेहपुर में इस स्टोर के खुलने से अब जनपदवासियों को ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्टोर में ग्राहकों की सुविधा के लिए कस्टम टेलरिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे लोगों को अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार परिधान तैयार कराने की सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में जंग बहादुर वर्मा, ध्रुव नारायण रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, हेमंत पटेल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। नए स्टोर के खुलने से शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।






