Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआंधी-तूफान पीड़ितों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त/राजस्व, बेहतर इलाज...

आंधी-तूफान पीड़ितों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त/राजस्व, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Published on

फतेहपुर। जिले में आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर तूफान में घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से एक-एक कर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

एडीएम डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने घायलों को भरोसा दिलाया कि शासन द्वारा अनुमन्य अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को निर्देश देते हुए कहा कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर समुचित इलाज किया जाए और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

👁 86.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सदाशिव पैलेस में डॉक्टर दंपती से मारपीट का आरोप, 5-6 वेंडरों पर मुकदमा दर्ज,समझौता न करने पर बड़ी धमकी

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदाशिव पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे डॉक्टर दंपती के...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

More like this