Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरNEET पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी...

NEET पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर। जिले की वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर, फतेहपुर की ओर से देशभर में चर्चा का विषय बने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। संस्था की चेयरमैन अभिलेश सिंह ने परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि NEET जैसी प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों और अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। यह परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है और इसमें निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

संस्था ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल मेहनती और सामान्य छात्रों के साथ अन्याय नहीं हैं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ज्ञापन में कहा गया कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने की आशंका बनी रहेगी।

वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पेपर लीक में शामिल दोषियों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई है।

संस्था ने यह भी सुझाव दिया कि यदि आवश्यकता पड़े तो परीक्षा को दोबारा आयोजित करने पर विचार किया जाए, ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके और उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन हो सके।

ज्ञापन के अंत में प्रधानमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों के हित में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

👁 56.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह, 500 कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

                                                   फतेहपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली...

‘मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम’: पीएम मोदी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर ब्रजेश पाठक ने दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के बारे में अपमानजनक...

न्याय की गुहार लेकर मंत्री आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी, सुंदरकांड पाठ के बीच पुलिस ने बसों से भेजा इको गार्डन

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति...

‘किसी का वोट न छूटे, न दोहराया जाए’, वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश यादव; चुनाव आयोग से की बड़ी...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों का...

More like this