Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअव्वल खंड-2 में अवैध खनन का बड़ा खुलासा,875 घनमीटर अवैध मौरंग खनन...

अव्वल खंड-2 में अवैध खनन का बड़ा खुलासा,875 घनमीटर अवैध मौरंग खनन पकड़ा, पट्टा धारक पर 9.97 लाख का जुर्माना

Published on

फतेहपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में अधावल खंड-2 में बड़े पैमाने पर अवैध मौरंग खनन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में खुलासा हुआ कि पट्टा क्षेत्र में पानी रोककर अवैध तरीके से मौरंग निकाली जा रही थी। प्रशासन ने मौके पर जांच कर 875 घनमीटर अवैध खनन की पुष्टि की और पट्टा धारक पर 9.97 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

जिला प्रशासन को पिछले कुछ समय से खनन पट्टों में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यह दावा किया गया कि मौरंग निकालने के लिए नदी का प्राकृतिक प्रवाह रोककर पानी को कृत्रिम रूप से जमा किया गया है। वीडियो में जेसीबी और भारी मशीनों से खुदाई करते हुए मौरंग निकाले जाने के दृश्य भी दिखाई दिए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी के निर्देश पर जिला प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अव्वल खंड-2 में छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पानी रोककर अवैध रूप से मौरंग निकाली जा रही थी। टीम ने मौके पर पैमाइश कराई, जिसमें कुल 875 घनमीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर खनन पट्टा धारक संस्था के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 9.97 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। साथ ही संबंधित संस्था को नोटिस जारी कर जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जांच टीम में शामिल अधिकारी

एडीएम वित्त एवं राजस्व
जिला खनन अधिकारी
सहायक खनन अधिकारी
राजस्व निरीक्षक
लेखपाल एवं पुलिस बल

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि अन्य खनन पट्टों की भी गहन जांच कराई जाएगी और जहां भी अनियमितता मिलेगी वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई

खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई वाहनों का चालान किया गया है और जुर्माना भी वसूला गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👁 70.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...

‘EVM से चुनाव होना बड़े शर्म की बात’, EC और केंद्र सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले- बड़े प्रदर्शन का भी...

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन...

More like this

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...