Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, जोरदार धमाके में 9 लोग...

फतेहपुर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, जोरदार धमाके में 9 लोग झुलसे

Published on

फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में बने दो कमरों के मकान में गैस लीक होने से अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी आग और धमाके की चपेट में आ गए। इस तरह कुल 9 लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मकान के अंदर काफी देर से गैस रिसाव हो रहा था। इसी दौरान जैसे ही आग या किसी चिंगारी का संपर्क गैस से हुआ, जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कई लोग आग की लपटों में झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को आनन-फानन में मलवां मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। जिला प्रशासन ने घायलों को जल्द इलाज दिलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को कानपुर रवाना कराया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली। प्रशासन ने बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा सिलेंडर फटने से नहीं बल्कि गैस लीक होने की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया सिलेंडर ब्लास्ट की बात सामने नहीं आई है। गैस रिसाव के कारण आग भड़की और विस्फोट जैसी स्थिति बनी। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।”

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁 79.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...

‘EVM से चुनाव होना बड़े शर्म की बात’, EC और केंद्र सरकार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, बोले- बड़े प्रदर्शन का भी...

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन...

More like this

‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम...

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में चार लिंक एक्सप्रेस वे को मंजूरी, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास,...