Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर के हसनापुर सानी में चल रहा नकली खोया कारोबार, केमिकल मिलाकर...

फतेहपुर के हसनापुर सानी में चल रहा नकली खोया कारोबार, केमिकल मिलाकर तैयार हो रहा “जहरीला मावा” आधा दर्जन संगठित लोग शामिल जिम्मेदार सेट नकली पनीर का भी बड़ा कारोबार

Published on

फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव में पिछले कई वर्षों से संगठित तरीके से नकली खोया बनाने का बड़ा कारोबार संचालित होने की चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि यहां रातों-रात केमिकल, सिंथेटिक पाउडर और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल कर भारी मात्रा में नकली खोया तैयार किया जाता है, जिसकी सप्लाई शहर क्षेत्र के कई नमकीन रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों तक की जाती है। बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क के तार कानपुर समेत कई अन्य जिलों से भी जुड़े हुए हैं।

ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों की मानें तो देर रात तक गांव के अंदर बड़े पैमाने पर नकली खोया तैयार किया जाता है और फिर वाहनों के जरिए इसे शहर की दुकानों तक पहुंचाया जाता है। सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि जिम्मेदार विभागों को पूरे खेल की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे विभागीय अधिकारियों और कारोबारियों की कथित “सेटिंग” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सूत्र बताते हैं कि कुछ समय पहले सीओ सर्किल स्तर पर पुलिस बल के साथ छापेमारी भी हुई थी, जहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध खोया बरामद हुआ था। हालांकि बाद में मामला दबा दिया गया और कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोटी सांठगांठ के चलते पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

गर्मी के मौसम में मिलावटी खोया और उससे बनने वाली मिठाइयां लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार केमिकल युक्त नकली खोया पेट, लीवर और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि गांव के लोग इस कारोबार की हकीकत से अनजान नहीं हैं, लेकिन खुलकर विरोध करने से बच रहे हैं। बताया जाता है कि गांव की बड़ी आबादी ग्राम समाज और खलिहान की जमीन पर बसी हुई है। ऐसे में यदि कोई शिकायत करता है और प्रशासन सख्ती करता है तो कई अन्य लोग भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। फिलहाल हसनापुर में चल रहे इस कथित नकली खोया कारोबार को लेकर जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

👁 25K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,...

नवीन मंडी में सड़ी-गली सब्जियों का अंबार, बदबू और गंदगी से व्यापारी व राहगीर परेशान

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में इन दिनों...

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में हुए सम्मानित

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका...

More like this

तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,...

नवीन मंडी में सड़ी-गली सब्जियों का अंबार, बदबू और गंदगी से व्यापारी व राहगीर परेशान

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में इन दिनों...

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को...