फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड नंबर 28 महाजरी में जनगणना 2027 के अंतर्गत भवन गणना एवं नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वार्ड में मकानों, परिवारों एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सर्वे कर आंकड़े संकलित किए जा रहे हैं।
जनगणना कार्य के दौरान कर्मचारियों द्वारा घर-घर पहुंचकर भवनों का सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र का नजरी नक्शा भी तैयार किया गया। इस अभियान में कर्मचारी मोहम्मद हबीब, सलीम अनवर, सैफुल इस्लाम, राजीव पांडे, तौसीफ अहमद एवं अनुराग सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने लोगों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाएं एवं सरकारी सुविधाओं का निर्धारण किया जाता है।
स्थानीय लोगों ने भी जनगणना टीम का सहयोग किया और सर्वे कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।






