Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में...

हिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में ड्रेस कोड जरूरी

Published on

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने की बात पर अब बरेली से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राज्यपाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में एक समान यूनिफॉर्म जरूरी है और इसे हिजाब विवाद से जोड़कर माहौल खराब नहीं किया जाना चाहिए।

बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए तय ड्रेस कोड होना चाहिए। उनका कहना है कि एक जैसी यूनिफॉर्म से अनुशासन और समानता की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों में पहले से ही यूनिफॉर्म लागू है, इसलिए राज्यपाल के बयान को लेकर नया विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। मौलाना ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर इस मुद्दे को हिजाब से जोड़कर हिंदू-मुस्लिम रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असली मुद्दा सिर्फ ड्रेस कोड का है।

हिजाब विवाद पर मौलाना ने एक सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम छात्राएं घर से हिजाब पहनकर स्कूल जाएं और क्लास के अंदर तय यूनिफॉर्म में पढ़ाई करें। छुट्टी के बाद बाहर निकलते समय दोबारा हिजाब पहन सकती हैं। उनका कहना है कि इससे किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा और पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित नहीं होगा।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि शिक्षा सबसे अहम है और धार्मिक या राजनीतिक विवादों से स्कूल-कॉलेजों का वातावरण खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल स्कूल और कॉलेज ही नहीं बल्कि मदरसों और संस्कृत पाठशालाओं में भी यूनिफॉर्म लागू होनी चाहिए ताकि सभी बच्चों में बराबरी की भावना बनी रहे।

फिलहाल ड्रेस कोड और हिजाब को लेकर चल रही बहस के बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का यह बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

👁 15.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this