फतेहपुर। शहर के चौक-चौगलिया इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकानों के बाहर लगे टट्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी। आग तेजी से फैल रही थी और यदि समय रहते उस पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास कई दुकानें होने के कारण भारी नुकसान की आशंका बनी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से दुकानों के बाहर रखा सामान और टट्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक इलाके का बताया जा रहा है।






