Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ड्रोन निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से...

फतेहपुर में ड्रोन निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बकरीद की नमाज DM SP ने लिया जायजा

Published on

फतेहपुर। जनपद में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह रेडइया आबूनगर में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।

बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जबकि ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाती रही। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। विवादित मंगी मकबरा स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था लागू रही।

नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते पूरे जिले में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

👁 49.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

वीर सावरकर की 143वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, भारत रत्न देने की उठी मांग

फतेहपुर, 28 मई। राष्ट्रभक्ति की असीम भावना रखने वाले, मां भारती को गुलामी की...

काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 4 घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों...

जनसंख्या, गौहत्या और बीजेपी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

फतेहपुर। प्रदेश में निकाली जा रही गोविष्ट यात्रा के तहत फतेहपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

More like this

वीर सावरकर की 143वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, भारत रत्न देने की उठी मांग

फतेहपुर, 28 मई। राष्ट्रभक्ति की असीम भावना रखने वाले, मां भारती को गुलामी की...

काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 4 घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों...