Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकाशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 4...

काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 4 घायल

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे। वहीं किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👁 78.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this