Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : बेसंडी मोड़ के पास पेड़ से लटकता मिला महिला का...

फतेहपुर : बेसंडी मोड़ के पास पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पहचान नहीं

Published on

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र स्थित बेसंडी मोड़ के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सूचना पर पहुंची असोथर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया तथा जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते मामले की गुत्थी उलझी हुई है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या या आत्महत्या के संबंध में पुलिस फिलहाल कोई निष्कर्ष निकालने की स्थिति में नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान होने और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी मोड़ के पास का बताया जा रहा है, जहां घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

👁 85.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this