Homeराज्यउत्तर प्रदेश पूर्व विधायक BJP नेता आदित्य पांडे का पलटवार, बिजली चोरी का मुकदमा...

 पूर्व विधायक BJP नेता आदित्य पांडे का पलटवार, बिजली चोरी का मुकदमा बताया फर्जी,जमकर गरजे

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर सियासत गरमा गई है। जहानाबाद के पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने जिला मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बिजली विभाग और एक वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने अपने ऊपर दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके घर और खेत में लगे नलकूप के लिए सभी वैध बिजली कनेक्शन मौजूद हैं और नियमित रूप से बिल का भुगतान भी किया जाता है। मामले की शिकायत उन्होंने ऊर्जा मंत्री समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करने की बात कही है। मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने कहा कि कुछ दिन पहले वह निजी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान उनके खेत में लगे नलकूप के पास बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा एक अलग लाइन खींचकर वीडियो बनाया गया और उसके आधार पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनके सभी विद्युत कनेक्शन वैध हैं और हर महीने बिजली बिल का भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी को देखते हुए विरोधी परेशान हैं और लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
आदित्य पांडे ने दावा किया कि इससे पहले भी उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी ऊर्जा मंत्री और पार्टी नेतृत्व को दे दी गई है तथा जल्द ही सभी तथ्यों और सबूतों के साथ शिकायत प्रस्तुत की जाएगी।
फिलहाल पूरा मामला आरोपों के बाद यह मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

👁 244.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this