Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल...

मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल जलकर राख

Published on

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मोबाइल दुकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

👁 48.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this